मंझनपुर: जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 11 केंद्रों पर 3624 परीक्षार्थी होंगे शामिल
आज से पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है, जिसमें 11 परीक्षा केंद्रों पर 3,624 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी, परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा, परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।