शाहपुरा: बरगी पुलिस ने ₹5 करोड़ का लालच देकर ₹28,000 की ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा
जबलपुर के बरगी पुलिस ने 5 करोड़ का प्रलोभन देकर 28,000 रुपये की ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नितेश दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में नवीन नाथ पिता सुरेश नाथ और विक्रम नाथ पिता सरदार नाथ शामिल हैं। ये दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।