बरेली: शराब पार्टी का वीडियो वायरल, एक्शन मोड में SSP बरेली, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, होमगार्ड पर भी कार्रवाई
बरेली में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। वीडियो में दो पुलिसकर्मी कुछ लोगों के साथ शराब का सेवन करते नजर आए। मामला सामने आते ही पुलिस अधिकारियों ने जांच कराई, जिसमें वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों की पहचान डायल-112 की पीआरवी-5499 पर तैनात हेड कांस्टेबल पन्नूलाल और होमगार्ड फूलचंद्र के रूप में हुई। जांच में पता चला कि