बलिया: शहर कोतवाली पुलिस ने NBW वारंट के तहत बहादुरपुर से एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Jun 5, 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने NBW वारंट के क्रम में एक वारंटी को बहादुरपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम पप्पू यादव पुत्र सतिराम यादव है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था तथा कोर्ट में भी हाजिर नहीं हो रहा था। ऐसे में कोर्ट द्वारा NBW जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के साथ ही संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है।