अनूपपुर: गहरी खुदाई कर छोड़ दी नाली, बारिश में बढ़ी मुसीबत गंदगी, बदबू और मच्छरों से त्रस्त बिहारी कॉलोनी के रहवासी,
अनूपपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बिहारी कॉलोनी में नाली की गहरी खुदाई के बाद पक्का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। खुली नाली में गंदा पानी जमा होने से बदबू, मच्छरों का प्रकोप और जलभराव की समस्या बढ़ गई है। रहवासियों ने रेलवे प्रशासन और नगर पालिका से समन्वय कर जल्द पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग की है,