पलामू जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। इस क्रम में एक अपराधी को गोली लग गई है। एक अन्य अपराधी को मौके से गिरफ्तार किया गया। जख्मी को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। जख्मी अपराधी की पहचान मेदिनीनगर के मुस्लिमनगर निवासी फैज खान के रूप में हुई है। फैज के पैर में दो गोली लगी है।