अकबरपुर: छःमाईल-बकसोती मार्ग पर ओवरलोड वाहनों से ग्रामीण सड़कों की हालत बदहाल, लोगों में आक्रोश
गुरुवार को 2:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर क्षेत्र के छः माईल मोड़-बकसोती मार्ग पर इन दिनों खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहनों का परिचालन ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सुबह से देर रात तक गिट्टी और पत्थर से भरे भारी वाहन लगातार गुजर रहे हैं, जिससे ग्रामीण सड़कों की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिसस