हनुमानगढ़: महावीर इंटरनेशनल में विश्व योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, फादर्स डे पर बुजुर्गों और पिताओं को पौधा भेंट कर किया गया सम्मान
विश्व योग दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल हनुमानगढ़ द्वारा जंक्शन स्थित महावीर इंटरनेशनल भवन में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। योग सत्र का संचालन योगाचार्य राजेश कुमार ने किया।