मौदहा: मौदहा में जल उपभोक्ताओं को साढ़े सात हजार की नोटिस मिलने से मचा हडकंप, एसडीएम से की शिकायत
मौदहा नगर के कुम्हरौडा मोहल्ला में पेयजल योजना के तहत करीब एक करोड रुपए की लागत से पानी की टंकी पाइपलाइन व पंप हाउस का निर्माण जल निगम के द्वारा कराया गया था। बीते वर्ष मोहल्ले वासियों ने अपने-अपने घरों में पाइप लाइन से कनेक्शन भी करा लिए थे। पर अचानक 7692 रुपए की नोटिस उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा थमा दी गई।