गाज़ीपुर: गाज़ीपुर में हज़रत अली की शहादत पर ग़म का माहौल, शहर से गांव तक मजलिस और जुलूस-ए-ताबूत में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
गाज़ीपुर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में रमज़ान की 21वीं तारीख़ पर हज़रत अली की शहादत की याद में ग़म और अकीदत का माहौल रहा। शिया समुदाय की ओर से जगह-जगह मजलिस, मातम और जुलूस-ए-ताबूत निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। माह-ए-रमज़ान की 21वीं तारीख़ को गाज़ीपुर शहर और आसपास के गांवों में हज़रत अली की शहादत पर मजलिस और मातम का सिलसिला जारी रहा।