ग्वालियर गिर्द: मोटी कमाई का झांसा देकर मां-बेटे से ₹16 लाख की ठगी, बुक्स की पीडीएफ बनाने के नाम पर ठगे
घर बैठे मोटी कमाई का झांसा देकर मां बेटे से करीब 16 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। इस मामले में पड़ाव पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे सरवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक नवीन जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।दरअसल इंद्रमणि नगर में रहने वाली राजकुमारी परमार का बेटा रवि बेरोजगार है।उन्हें रवि नगर की सरवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस का पता लगा।