वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहीं नर्सिंग एकता मंच की महिलाओं ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर कथित तौर पर विषैला पदार्थ पी लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही प्रदर्शनकारी महिलाओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
#Dehradun #NursingEktaManch #Uttarakhand #Protest #HealthNews #SubodhUniyal #BreakingNews #UttarakhandNews #Nursing #DehradunNews