कर्वी: पहाड़ी के पटिया जपती गांव निवासी व्यक्ति ने दबंग पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप, समाधान दिवस में की शिकायत
पहाड़ी के पटिया जपती गांव निवासी व्यक्ति द्वारिका प्रसाद पुत्र गरीब दास ने गांव के ही दबंग बच्चू यादव पर उसकी जमीन में जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। और आज कर्वी तहसील पहुंचा है ,पीड़ित ने आज सोमवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के सामने जानकारी दी है।और बताया कि वह मामले की शिकायत लेकर सन 2019 से लगातार संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।