कर्वी: भरतकूप के सुदिनपुर के पास बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
भरतकूप के सुदिनपुर के पास आज सोमवार की सुबह 11 बजे बाइक पेड़ से टकराने पर बाइक सवार रितेश शुक्ला पुत्र कमलाकांत शुक्ला निवासी अमिलिहा थाना बदौसा घायल हो गया। रितेश चित्रकूट से अपने गांव अमिलिहा जा रहा था ,तभी सुदीनपुर के पास रितेश को झपकी आने से यह हादसा हो गया। वहीं रितेश का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।