कर्वी: भरतकूप टिटिहरा रोड के पास बाइक की टक्कर से पति, पत्नी और मासूम बच्चे सहित 4 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
भरतकूप के टिटिहरा रोड के पास आज सोमवार की दोपहर 12:30 बजे बाइक की टक्कर बाइक सवार प्रेम सिंह,उसकी पत्नी सीमा देवी 7 वर्षीया बेटी निधि और डेढ़ वर्षीया छाया घायल हो गई। चारों बाइक से एक साथ भरतकूप से अतर्रा जा रहे थे ,तब यह हादसा हो गया। वही चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां चारों का इलाज किया जा रहा है।