शाहबाद: बस स्टैंड पर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल और विहिप ने फूंका पुतला
बांग्लादेश में दीपू दास की निर्मम हत्या और जलाने के मामले में यहां भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में बस स्टैंड पर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पुतला फूंक कर मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे लगाए गए।