शाहबाद: जरौना गांव में मामूली विवाद के दौरान परिजनों की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम जरौना में ट्रैक्टर की पटिया निकालने जैसे मामूली विवाद में भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई और उसके पुत्र तथा पुत्री को पीट कर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।