शाहबाद: काशीराम कॉलोनी के शक्ति केंद्र पर बीरबाल दिवस के मौके पर जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को नमन किया गया
भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने बीर बाल दिवस के मौके पर काशीराम कॉलोनी के शक्ति केंद्र बूथ पर बुधवार को दोपहर 2:00 बजे के कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बीर बाल दिवस के मौके पर गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।