शाहबाद: बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर से किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के यहां रह रही किशोरी को कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। किशोरी की बहन की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बहन के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बहन एक माह से उसके घर रह रही थी।