शाहबाद: भदासी और जंगलिया में मिशन शक्ति टीम ने सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में लोगों को किया जागरूक
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदासी में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को मिशन शक्ति टीम ने साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां देते हुए जागरूक किया। कोतवाली क्षेत्र के भदासी और जंगलिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया।