नानपारा: रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा का डीआईजी ने किया निरीक्षण, जांची व्यवस्था और सम्बंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अशोक कुमार शुक्ल ने गुरुवार शाम सीमावर्ती कस्बा रुपईडीहा में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की बरामदगी को पुलिस का "गुड वर्क" नहीं माना जा सकता।