छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी पुलिस ने 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। मामला 24 जून को दर्ज हुआ था, जब सुभाषचंद