विकासखंड मंडला के सुरंगदेवरी और मालिमोहगांव में मध्यप्रदेश समाज सेवा संस्था और कारितास इंडिया की नव परिवर्तनकारी पहल के तहत महिला सीमांत किसानों ने ऑयस्टर मशरूम उत्पादन की शुरुआत कर ग्रामीण आजीविका में नई दिशा प्रदान की है। शुक्रवार को 5 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 42 महिला किसानों ने सहभागिता की।