बाथरूम का दरवाजा खुलते ही उड़े होश, अंदर बैठा मिला 7 फीट लंबा मगरमच्छ
गुजरात के आणंद जिले में आधी रात एक घर के बाथरूम में करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से परिवार दहशत में आ गया। कुत्तों के लगातार भौंकने पर मकान मालिक की नींद खुली और बाथरूम का दरवाजा खोलते ही मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर तालाब में छोड़ दिया।
#CrocodileRescue #GujaratNews #AnandNews #WildlifeRescue
#ViralNews
Chhattisgarh, India | Jul 31, 2026