नानपारा: देवरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में गुरुवार को पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में लाठी-डंडों के प्रहार से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में तनाव फैल गया। पीड़ित लुकमान खां पुत्र छोटकऊ ने रुपईडीहा थाने में तहरीर दी है। और कार्रवाई की मांग की है