सुसनेर: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, देवी मंदिरों में हुई घट स्थापना
शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज रविवार से शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन नगर के विभिन्न देवी मंदिरों में घट स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की गई। वहीं, माता रानी के आकर्षक श्रृंगार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर के मेला ग्राउंड स्थित शीतला माता समेत अन्य मंदिरों में तांता लगा रहा।