बड़ौत: CO व SDM बड़ौत की निगरानी में मोहर्रम के अवसर पर कस्बा बड़ौत में निकाले गए ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न
Baraut, Bagpat | Jun 27, 2026 मोहर्रम के अवसर पर सर्किल बडौत के कस्बा बडौत में निकाले गए ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुए। जुलूसों के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बडौत एवं उपजिलाधिकारी बडौत द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।