खंडवा नगर: नौतपा 25 मई से शुरू होकर 3 जून तक रहेगा, 27 के बाद बारिश के आसार
नौतपा में इस साल भी तपन की बजाए बारिश होने की संभावना है। लेकिन इस बार शुरुआत दिनों में तपिश तेज होगी। 27 मई मौसम में बदलाव दिखाई देगा। नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। हालांकि इस बार मई की शुरुआत से तेज गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। बीच-बीच में बादल छाने से गर्मी भी प्रभावित हो रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले एक सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।