नागदा में उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल हाईवे परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित की जा रही कृषि भूमि के मुआवजा निर्धारण को लेकर नागदा-उन्हेल तहसील क्षेत्र के किसानों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। तहसील नागदा-उन्हेल के अंतर्गत आने वाले लगभग 20 ग्रामों के सैकड़ों प्रभावित किसानों ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रंजना पाटीदार को सौंपा।