रायपुर: रायपुर थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर सौहार्द व सुरक्षा बनाए रखने का किया गया आह्वान
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम को पुलिस थाना रायपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुधराज ने की। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए।