महमूदाबाद: लिफ्टिंग बैरियर टूटने से सिधौली-महमूदाबाद मार्ग 30 मिनट तक रहा बाधित
लिफ्टिंग बैरियर अचानक टूट जाने से सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। बैरियर खराब होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। बैरियर ठीक होने के बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया