नीमडीह: नीमडीह में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन चुलाई भट्टियां ध्वस्त
सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के बेड़ेदा एवं केंदडीह गांव में विशेष छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश तथा उत्पाद अधीक्षक के नेतृत