झांसी: झांसी में शादी के 12 साल बाद महिला ने किया सुसाइड, 3 दिन से बंद था मोबाइल, मायके वाले आए तो कमरे में फंदे पर लटकी मिली
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2026 झांसी में शादी के लगभग 12 साल बाद एक महिला ने सुसाइड कर लिया। मृतका काजल अपने पति और 2 बच्चों के साथ घर पर थी। आरोप है कि पति ने दोनों बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। जब बच्चे खेलकर घर लौटे तो मां फंदे पर लटकी हुई थी। अननोन नंबर से कॉल आने पर मायके वाले काजल के घर पहुंचे। तब उनको घर के अंदर फंदे पर लटकती हुई काजल दिखाई दी। पुलिस जांच में जुटी