थाना प्रभारी गभाना सचिन कुमार के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे एक टेंपो सवारियों को लेकर अलीगढ़ के लिए जा रहा था। तभी गभाना में जीटी रोड पर अनाज मंडी के पास सामने से तेज गति से आ रही ईको कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक यामीन निवासी रामपुर-शाहपुर के अलावा दो अन्य सवारियां घायल हो गई।