जबलपुर: आनंद नगर में महिला ने जेठ और ननद के खिलाफ एसपी कार्यालय में प्रताड़ना की शिकायत की
जबलपुर के गोहलपुर थाना अंतर्गत आनंद नगर पुलिस चौकी के पास रहने वाली नीतू शर्मा ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को अपनी ननद सीमा शुक्ला और जेठ अजय शर्मा के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि 29 मार्च 2026 को उनकी ननद ने उनके साथ मारपीट की और उनके पति के साथ भी विवाद किया। नीतू शर्मा का कहना है कि उन्होंने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।