जैतपुर: अवैध रेत माफियाओं पर अमलाई पुलिस का शिकंजा, फिर जब्त हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अमलाई पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ग्राम बटुरा में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने 3.03 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर मामला दर्ज किया। एक सप्ताह में पांच से अधिक वाहन पकड़े जा चुके हैं। जानकारी रविवार सुबह 7,30 बजे सामने आई है।