जगदलपुर: बस्तर जिले के बोर्ड परिणाम में ऐतिहासिक सुधार, शिक्षा के क्षेत्र में जिले ने रची नई इबारत
जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें बस्तर जिले ने सफलता के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत