बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी में बच्चे का कर दिया गलत तरीके से खतना,खुशी का माहौल ग़म में बदला
थाना फरीदपुर के शिवपुरी निवासी वाजिद के डेढ़ महीने के बेटे मोहम्मद शिफान की रविवार को खतना होनी था। घर में खुशी का माहौल था। उन लोगों ने बेटे की खतने कराने के लिए ग्राम टिसूआ से कवीर नाम के नाई को बुलाया था। बताया जा रहा है सुबह 11 बजे खतने की तैयारी की जा रही थी। कवीर ने जैसे ही बच्चे का खतना किया। उसकी गलत नस कटने से खून बहने लगा।