लातेहार: चंदनडीह वार्ड नंबर 14 में नाली जाम, घरों में घुस रहा गंदा पानी; ग्रामीणों में नाराजगी
नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह वार्ड नंबर 14 में नाली जाम होने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। नाली का पानी सड़क पर बहते हुए अब कई घरों में घुसने लगा है,जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जानकारी दी।