पीपलखूंट: नेशनल हाईवे-56 पर निर्माण सामग्री से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-56 पर सड़क हादसा हो गया। पीपलखूंट से लांबा डाबरा के बीच सीमेंट और सरियों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना तेज था कि ट्रैक्टर में सवार लोग सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे