नारायणपुर: बस्तर में सुरक्षा कैंप से छात्रावास तक का बदलाव, अबूझमाड़ के आदिवासी बच्चों के लिए नई सुबह
बस्तर संभाग के भाटपाल में 15 वर्षों तक सुरक्षा बलों का कैंप रहने वाला परिसर अब आदिवासी छात्रों के लिए प्री और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास में बदल गया है। दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को सुरक्षित आवास और बेहतर शिक्षा सुविधा मिली है। कलेक्टर ने व्यवस्था का औचक निरीक्षण भी किया।