कैंपियरगंज: जंगल कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत, नशे में हादसे की आशंका
गोरखपुर-बढ़नी-नौतनवा रेलखंड पर जंगल कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग (तुर्कवलिया रोड) से करीब 100 मीटर दूर एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने जंगल कौड़िया पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।