हाथरस: कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के बाद हाथरस जिला अस्पताल में समस्त डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में आज दिन बुधवार को समस्त डाक्टरों ने अपने बैनर तले अपनी सुरक्षा का संदेश देते हुए हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताकर मरीजों का इलाज किया है! यह विरोध कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या को लेकर किया गया है! इसी क्रम में संगठन द्वारा आगे की रणनीति तैयार की जा रही है!