हाथरस: पुलिस लाइन के पास बीतीरात घायल हालत में मिला युवक, पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने किया अलीगढ़ रेफर
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास बीती रात घायल हालत में एक युवक की मिलने के बाद युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने नाजुक हालत देखते हुए युवक को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की आशंका जताई है।