हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने सियल खेड़ा निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सीयल खेड़ा निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी बरामद की के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।