डीग: डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो नाबालिक निरुद्ध
Deeg, Bharatpur | Jun 13, 2026 पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीग कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।