गुमला: फासिया पंचायत में लगा लर्निंग लाइसेंस शिविर, 176 में 156 अभ्यर्थी हुए सफल
Gumla, Gumla | Jul 7, 2026 झारखंड सरकार के परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' अभियान के तहत मंगलवार को गुमला प्रखंड के फासिया पंचायत में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला। कुल 176 आवेदकों ने दस्तावेज सत्यापन के बाद ऑनलाइन परीक्षा दी।