बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नरपतिपुर गांव में सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। 38 वर्षीय किसान अरुण प्रताप सिंह हादसे का शिकार हुए थे। जानकारी के मुताबिक, अरुण प्रताप सिंह धान का बीज लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।