गभाना: चंडौस क्षेत्र में एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
चंडौस कस्बे में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार शाम को सात बजे एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान एसएसपी ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।