भदेसर: भदेसर के गांव बेगमिया में भीषण आग से बाड़ा राख, तीन भैंसें झुलसीं, 20 बीघा खेत का चारा जलने से किसान बेहाल
शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर उपखंड के बेगमिया गांव में अचानक लगी आग ने किसान की मेहनत को राख में बदल दिया। उदयलाल गाडरी के बाड़े में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बाड़े में रखा 20 बीघा गेहूं का चारा जल गया जबकि तीन भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आग के बीच घुसकर पशुओं को बाहर निकाला। किसान ने प्